भारत के आंतरिक मुद्दों पर अमेरिका ने फिर दिया बयान, एक दिन पहले ही भारत ने जताई थी आपत्ति

America Again Gave Statement On India Internal Issues : बुधवार को भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
America Again Gave Statement On India Internal Issues
America Again Gave Statement On India Internal IssuesRaj Express

हाइलाइट्स :

  • भारत ने ग्लोरिया बर्बेना को किया था तलब।

  • 40 मिनट तक चली थी विदेश मंत्रालय में मीटिंग।

America Again Gave Statement On India Internal Issues : दिल्ली। भारत के आंतरिक मुद्दों पर अमेरिका ने फिर एक बार बयान जारी किया है। अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के कहा कि, 'हम कांग्रेस पार्टी के आरोपों से अवगत हैं कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इन कार्रवाइयों पर हमने बारीकी से नजर रख रहे हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी शामिल है।' अमेरिका के इस बयान के एक दिन पहले ही भारत ने अमेरिका के कार्यवाहक मिशन उपप्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया था। ग्लोरिया बर्बेना 40 मिनट तक विदेश इसके पहले भी अमेरिका ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तार पर बयान जारी किया था।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि, 'हम कांग्रेस के आरोपों से भी अवगत हैं कि, कर अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खातों को इस तरह से फ्रीज कर दिया है कि आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। और हम इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।' जब मिलर से भारत द्वारा अमेरिकी राजनयिक को तलब करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने "निजी राजनयिक बातचीत" का हवाला देते हुए कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बुधवार को भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि, "हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाहियों के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। कूटनीतिक संबंधों में, राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणाम के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com