हिंदी दिवस पर अमित शाह का मुख्‍य संदेश
हिंदी दिवस पर अमित शाह का मुख्‍य संदेश Raj Express

हिंदी दिवस पर अमित शाह का मुख्‍य संदेश- हिंदी भाषा को लेकर कहीं ये बड़ी बात...

हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो संदेश में कहा, "हमारी सभी भारतीय भाषाएं और बोलियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जिसे हमें एक साथ लेकर चलना है।''

दिल्‍ली, भारत। हिंदी, भारत की राष्ट्रीय भाषा है और हमारे देश की सांस्कृतिक और भाषाई धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी दिवस, हमारी मातृभाषा के महत्व को याद करने और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को सलाम करने का दिन है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो संदेश जारी किया है।

हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "हमारी सभी भारतीय भाषाएं और बोलियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जिसे हमें एक साथ लेकर चलना है। हिंदी की किसी भी भारतीय भाषा से ना कभी स्पर्धा थी और ना कभी हो सकती है। हमारी सभी भाषाओं को सशक्त करने से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। मुझे विश्वास है कि हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं को सशक्त बनाने का काम करेगी।"

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- देश में स्वराज प्राप्ती और स्वभाषा के आंदोलन के एक साथ चल रहे थे। स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता प्राप्ती के बाद हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए संविधान निर्माताओं ने 14 सिंतबर 1949 के दिन हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। किसी भी देश की मौलिक और सृजनात्मक अभिव्यक्ति सही मायनों में सिर्फ उस देश की अपनी भाषाओं में ही की जा सकती है।

हिंदी उन समस्त भारतीय भाषाओं की मूल परंपरा से है, जो इस देश की मिट्टी से उपजी हैं, यहीं पुष्पित और पल्लवित हुई हैं और जिन्होंने अपनी शब्द-संपदा, भाव संपदा, रूप, शैली और अपने पदों से हिंदी को लगातार समृद्ध किया है। हिंदी के समृद्ध होने से इस देश की सारी भाषाएँ समृद्ध होंगी और इस देश की सारी भाषाओं के समृद्ध होने से हिंदी ही समृद्ध होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

इसके अलावा अमित शाह ने अपने ट्वीट पर लिखा- ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने का नाम 'हिंदी' है। स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर आजतक देश को एकसूत्र में बाँधने में हिंदी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। आइए, ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर राजभाषा हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को सशक्त करने का संकल्प लें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com