ED की छापेमारी पर CM केजरीवाल का पहला रिएक्‍शन
ED की छापेमारी पर CM केजरीवाल का पहला रिएक्‍शन Raj Express

संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर CM केजरीवाल का पहला रिएक्‍शन- कही ये बड़ी बात...

दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- 1 साल से कथित शराब घोटाले का शोर मचा रखा है। नतीजा - कुछ भी नहीं मिला। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा।

हाइलाइट्स :

  • संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर CM केजरीवाल का रिएक्शन

  • 1 साल से कथित शराब घोटाले का शोर मचा रखा है- CM केजरीवाल

  • केजरीवाल बोले- 2024 का चुनाव हार रहे हैं तो ये desperation में इनकी आखिरी कोशिश है

दिल्‍ली, भारत। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के आवास पर हो रही ED की छापेमारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन आया है।

संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा :

इस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- 1 साल से कथित शराब घोटाले का शोर मचा रखा है। 1000 से ज्यादा Raid कई गिरफ्तारियां, नतीजा - कुछ भी नहीं मिला। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। इन्हें लग रहा है कि ये 2024 का चुनाव हार रहे हैं तो ये desperation में इनकी आखिरी कोशिश है।

हमारे ऊपर इन्‍होंने कई आरोप लगाए, कभी बोले की स्‍कूलों में क्‍लॉस रूम घोटाला हो गया, कभी बाेले बसो में घोटाला हो गया, बसों की खरीद में घोटाला हो गया। कभी बोले सड़क में घोटाला हो गया, कभी बिजली में घोटाला हो गया, पानी में घोटाला हो गया। हर चीज में इन्‍होंने जांच करा ली। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि, यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नजर आ रही हैं।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ED की छापेमारी पर CM केजरीवाल का पहला रिएक्‍शन
संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर आगबबूला आप के मंत्री, कहा- भाजपा चुनाव हार रही है

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co