केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णवRE

PM मोदी ने मेक इन इंडिया का उद्घाटन किया तो वो बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट था: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का उद्घाटन किया तो वो बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट था।

हाइलाइट्स-

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जारी किया बड़ा बयान।

  • अश्विनी वैष्णव ने कहा- पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का उद्घाटन किया तो वो बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट था।

दिल्ली, भारत। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का उद्घाटन किया तो वो बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया लॉन्च किया तो इसके पीछे एक गहरी सोच थी, अगर चीजें भारत में निर्मित होती हैं, तो हमारे लोगों को रोजगार मिलता है।

अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, "देश की अर्थव्यवस्था में एक मेजर टर्न आया है। जब पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का उद्घाटन किया तो वो बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट था। तब भी हमारे विपक्ष के लोग इसकी बहुत आलोचना करते थे। अगर आप कांग्रेस का उस समय का घोषणापत्र उठाएं, तो उसमें भी लिखा था कि मेक इन इंडिया करना चाहिए लेकिन जब हमने इसका उद्घाटन किया था, उन्होंने आलोचना किया। अब हम उस परिस्थिति में पहुंच गए हैं जब हम बहुत जल्दी 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात के लिए तैयार हो गए हैं।"

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया लॉन्च किया तो इसके पीछे एक गहरी सोच थी, अगर चीजें भारत में निर्मित होती हैं, तो हमारे लोगों को रोजगार मिलता है, यह लघु और सूक्ष्म उद्योग रोजगार पैदा करते हैं। हर सेक्टर में अच्छी मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ हो रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में 762 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज किया गया। इसमें से 453 बिलियन डॉलर व्यापारिक निर्यात, सेवा निर्यात 309 बिलियन डॉलर था।"

उन्होंने कहा कि, "लगभग 11 बिलियन डॉलर मूल्य की विद्युत मशीनरी और उपकरण निर्यात, लगभग 11 बिलियन डॉलर मूल्य का मोबाइल फोन निर्यात। इस साल भी 50 अरब डॉलर की मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग हुई है और करीब 15 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ है। कुछ समय पहले सिर्फ खिलौनों का आयात होता था। आज खिलौनों का निर्यात भी हो रहा है। इसलिए हम आयात-निर्भरता से सभी क्षेत्रों में निर्यात की ओर बढ़ रहे हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com