आतिशी
आतिशी Raj Express

दिल्‍ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए गए, केजरीवाल सरकार हर साल भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन करती है: आतिशी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, अरविंद केजरीवाल सरकार हर साल भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन करती रही है। पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए गए हैं।

हाइलाइट्स :

  • छठ पर्व को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी का बयान

  • छठ हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए साल का सबसे प्रमुख त्योहार है: आतिशी

  • आतिशी ने कहा, केजरीवाल सरकार हर साल भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन करती रही है

दिल्‍ली, भारत। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में छठ पर्व की तैयारी जारी है। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी का बयान सामने आया है।

छठ पूजा को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया कि, "दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वी यूपी और बिहार से आए हुए हमारे पूर्वांचली भाई-बहन रहते हैं और छठ हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए साल का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है। दिल्ली में 1000 घाट हैं जहां छठ के अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियां दिल्ली सरकार द्वारा किया जाता है...छठ का घाट हम लोगों के द्वार तक लेकर गए हैं।"

अरविंद केजरीवाल सरकार हर साल भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन करती रही है। पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए गए हैं और सभी सुविधाओं का इंतज़ाम हमारी सरकार द्वारा किया गया है।

दिल्‍ली की मंत्री अतिशी

बता दें कि, छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का एक अनूठा उत्सव है। इस दौरान राजधानी दिल्‍ली के हर वॉर्ड में एमसीडी एक-एक छठ घाट तैयार किए जा रहे है। तो वहीं, मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने बताया कि, 100 वॉर्डों में छठ घाट बनकर तैयार भी हो गए हैं। बाकी में घाट बनाने का काम 80 से 90 फ़ीसदी पूरा कर लिया गया है। छठ घाटों पर लाइट्स की व्यवस्था करने के लिए हर वॉर्ड को 40 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं ‌ताकि इन घाटों पर छठ पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com