BJP Candidates List : भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की सूची, कंगना रनोत मंडी से लड़ेंगी इलेक्शन

BJP Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से, बेगुसराय से गिरिराज सिंह और कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट मिला है।
BJP Candidates Fifth List For Loksabha Election
BJP Candidates Fifth List For Loksabha ElectionRE-Bhopal

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 111 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं और हस्तियों के नाम है। भाजपा की पांचवी सूची में अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। बीजेपी वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से, बेगुसराय से गिरिराज सिंह और कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट मिला है।

भाजपा की सूची में आंध्रप्रदेश के 6, बिहार के 17, गोवा के 1, गुजरात 6, हरियाणा 4, हिमाचल प्रदेश के 2, महाराष्ट्र के 3, मिजोरम के 1, ओडिशा के 18, राजस्थान के 7, सिक्किम का 1, तेलंगाना के 2, उत्तरप्रदेश के 13, झारखंड के 3, कर्नाटक के 4, पश्चिम बंगाल के 13, केरल के 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि, वह आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं और एक विश्वसनीय लोक सेवक बनने की उम्मीद कर रही हैं। नवंबर 2023 में गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चुनावी राजनीति में प्रवेश करने का संकेत देने के महीनों बाद रानौत के राजनीतिक कदम उठाने की खबर आई है।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार:

नित्यानंद राय - उजियारपुर

गिरिराज सिंह- बेगुसराय

पटना साहिब - रविशंकर प्रसाद

मंडी - कंगना रनौत

कुरूक्षेत्र - नवीन जिंदल

दुमका - सीता सोरेन

बेलगाम - जगदीश शेट्टार

चिक्काबल्लापुर - सुधाकरन

संबलपुर - धर्मेंद्र प्रधान

बालासोर - प्रताप सारंगी

पुरी - संबित पात्रा

भुवनेश्वर - अपराजिता सारंगी

मेरठ - अरुण गोविल

देखिए उम्मीदवारों की सूची:

BJP Candidates List
BJP Candidates ListRaj Express
BJP Candidates List
BJP Candidates ListRaj Express
BJP Candidates List
BJP Candidates ListRaj Express
BJP Candidates List
BJP Candidates ListRaj Express
BJP Candidates List
BJP Candidates ListRaj Express
BJP Candidates List
BJP Candidates ListRaj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com