विधानसभा
विधानसभा Raj Express

BJP विधायक रामवीर ने कहा- सर्दी से दिल्ली की सड़कों पर 203 लोगों की मौत, सदन में इस पर चर्चा नहीं तो किस पर?

203 People Died in Delhi Due to Cold : बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, भाजपा विधायकों के ध्यानाकर्षण नोटिस स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में ठंड की वजह से लगभग 203 लोगों की मौत।

  • BJP विधायक रामवीर ने विधानसभा में उठाया सवाल।

  • दिल्ली के सीएम को घेरा।

नई दिल्ली। यदि दिल्ली पुलिस की महत्वपूर्ण रिपोर्ट पर चर्चा नहीं हो सकती है जिसमें कहा गया है कि सर्दी के कारण दिल्ली की सड़कों पर 203 लोगों की मौत हो गई है, तो सदन में किस पर चर्चा की जानी चाहिए? यह बात दिल्ली विधानसभा के एलओपी और बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विधानसभा में शुक्रवार को चर्चा के दौरान कही है। सदन में हंगामे के बीच बीजेपी के चार विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया।

दिल्ली विधानसभा के एलओपी और बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विधानसभा में कहा कि, भाजपा विधायकों के ध्यानाकर्षण नोटिस स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।

दरअसल, दिल्ली पुलिस को बीते तीस दिनों में फुटपाथ, सड़क या खुले में कहीं भी सोने वाले 203 लोगों की डेड बॉडीज मिली है। इनमे 16 डेड बॉडीज पर चोट के निशान है। जिनकी दिल्ली के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज है। बाकी 187 डेड बॉडीज पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं मिला है। वो सभी अज्ञात शव हैं, पुलिस इन मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इन्हें ठंड से हुई मौत माना जा रहा है।पुलिस को सबसे ज्यादा डेड बॉडीज उत्तरी दिल्ली में मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com