CM केजरीवाल बोले- हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है
CM केजरीवाल बोले- हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी हैSocial Media

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आप में खुशी की लहर, CM केजरीवाल बोले- हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्य वरिष्ठ आप नेताओं के साथ पार्टी के स्वयंसेवकों को संबोधित कर संबोधन में कहीं ये बातें...

दिल्ली, भारत। आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर छाई हुई है, क्‍योंकि इस पार्टी को चुनाव आयोग द्वारा एक राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता दी है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्‍त होने के बाद आज मंगलवार को AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बधाई दी है।

मनीष और जैन साहब होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते :

इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा- आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं। आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही है अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, वे संघर्ष कर रहे हैं। इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं।

राष्ट्रीय पार्टी बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। 26 नवंबर 2012 को AAP बनी थी, आज 10 साल बाद AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी है। देश में 1300 पार्टियां हैं, 6 राष्ट्रीय पार्टी हैं, AAP 3 पार्टियों में से 1 है जिसकी 1 से ज्यादा राज्य में सरकार है मैं कार्यकर्ताओं, वोटर, क्रिटिक्स को धन्यवाद करता हूँ।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

भगवान हमसे देश के लिए कुछ तो कराना चाह रहा है :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, ''हमारी क्या औकात, हम तो निमित्त मात्र हैं। कहां से कहां आ गए, 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बन गए। इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ तो कराना चाह रहा है।''

  • राष्ट्र विरोधी ताकतें AAP को रोकना चाहती है, मनीष सिसोदिया का इतना कसूर था कि उसने ग़रीब बच्चों के सपनों को पंख दिए। सत्‍येंद्र जैन ने सभी का इलाज़ मुफ़्त कर दिया राष्ट्र विरोधी ताकतों ने दोनों को Jail में डाल दिया दोनों भगत सिंह के चेले हैं। इस यात्रा में बहुत साथी जेल गए। Santosh Koli शहीद हुई Meera Sanyal, Vipin को खोया है। भगवान उन सभी की आत्मा को शांति दे। बहुत से लोगों ने अपनी नौकरियां छोड़ी है।

  • हमारे 3 मज़बूत स्तंभ हैं कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति, इंसानियत।

  • इस देश को पहली बार हम लोगों ने पॉजिटिव राजनीति दी है। आज मैं इस देश की जनता को आवाहन करना चाहता हूं: इंडिया को नंबर 1 देश बनाने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़िए। इस Number पर Missed Call दें 987 1010 101.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com