दिल्‍ली: आइसोलेशन में CM अरविंद केजरीवाल-कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
दिल्‍ली: आइसोलेशन में CM अरविंद केजरीवाल-कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिवSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्‍ली: आइसोलेशन में CM अरविंद केजरीवाल-कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना की चपेट में आ गए है, उनकी कोविड टेस्‍ट पॉजिटिव आया है, वे आइसोलेशन में हैं। साथ ही उन्‍होनें संपर्क में आने वालों से की यह अपील...

दिल्‍ली, भारत। देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बड़े स्‍तर पर राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान जारी है, लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चाल तेज होने से मामलों में वृद्धि दर्ज हो रही है, साथ ही ओमिक्राॅन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच नेताओं का चुनावी राज्‍यों में जनसभा व रैली का सिलसिला जारी है। अब बीते दिन ही उत्‍तराखंड के देहरादून में चुनावी किए जाने के बाद आज यह खबर सामने आ रही है कि, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना की चपेट में आ गए है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव के बारे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पॉजिटिव पाए गए हैं, उनको हल्के लक्षण हैं और वो आइसोलेशन में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके संपर्क में आए लोग आइसोलेशन में जाएं और अपना टेस्ट ​कराएं।''

CM केजरीवाल ने संपर्क में आने वालों से की यह अपील :

इसके अलावा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट साझा कर संपर्क में आने वालों से यह अपील की है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हल्के लक्षण। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं।

बता दें कि, इन दिनों दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। चुनाव कार्यक्रमों के दौरान उनका कई लोगों से मिलना-जुलना भी हो रहा हो रहा है। वे लगातार पंजाब, गोवा, उत्तराखंड जैसे चुनावी राज्यों के दौरे कर रहे हैं। बीते दिन सोमवार को ही उन्‍होंने वो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रैली कर दिल्ली लौटे थे।

दिल्‍ली: आइसोलेशन में CM अरविंद केजरीवाल-कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
CM केजरीवाल का वादा- उत्तराखंड की जनता को फ्री बिजली चाहिए, तो इस बार AAP को वोट दें

दिल्‍ली में कोरोना के मामले :

इसी के साथ ये भी बता दें कि, देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्‍या बढ़ने लगी है। बीते दिन ही दिल्ली में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,099 नए मामले सामने आए एवं 1 मरीज़ की मौत हुई थी। सक्रिय मामले 10,986 हैं और पॉजिटिविटी दर 6.46% है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com