दिल्ली में आज से एक और फ़्लाईओवर शुरू, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन
दिल्ली में आज से एक और फ़्लाईओवर शुरू, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटनSocial Media

दिल्ली में आज से एक और फ़्लाईओवर शुरू, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

दिल्‍ली में आश्रम फ़्लाईओवर के नए हिस्सा का मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया और कहा, Ashram Flyover Extension खुलने की दिल्ली के लोगों को ढेर सारी बधाई।

दिल्‍ली, भारत। दिल्‍ली में आश्रम फ़्लाईओवर का नया हिस्सा बनकर तैयार हो गया है और आज साेमवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया।

दिल्ली के लोगों को दी बधाई :

इस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- Ashram Flyover Extension खुलने की दिल्ली के लोगों को ढेर सारी बधाई! अब लोगों को ट्रैफिक जाम से निज़ात और 3 Red Light Signals से राहत मिलेगी। Noida से DND आने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। ये Flyover 1425 Meter लंबा है, जो 45-60 दिन में पूरा हुआ है। दिल्ली में सड़कों को ख़ूबसूरत बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है। पहले Phase में PWD की लगभग 1480 KM सड़कों के Beautification का काम चल रहा है। कई सड़कों पर फूल और ख़ूबसूरत Lights भी लग गई हैं। जैसे-जैसे समय बीतेगा, Delhi की सड़कें ख़ूबसूरत होती जाएंगी।

Delhi में 101 Flyover और Underpass हैं पिछले 7 साल में हमारी सरकार के दौरान 27 बने हैं, और उसके पहले 65 साल में 74 बने थे। लगभग 15 और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे हैं जो लोगों को Traffic जाम से मुक्ति दिलाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, ''विपक्ष के नेताओं पर छापे मारकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जहां दूसरे दलों की सरकार बनती है, ये उन पर CBI-ED की Raid मार देते हैं, उन्हें Governor-LG के माध्यम से काम नहीं करने दिया जाता। देश एक साथ मिलकर काम करने से आगे बढ़ता है, काम रोकने से नहीं।''

तो वहीं, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- दिल्लीवासियों को बधाई। दिल्ली में आज से एक और फ़्लाईओवर शुरू हो गया है। आश्रम फ्लाईओवर पर बना उसका दूसरा हिस्सा आज से जनता के लिए खोल दिया गया है। इसके शुरू होने से यहाँ 3 सिग्नल ख़त्म हो जाएँगे। अब आप AIIMS और नोएडा के बीच सिग्नल फ़्री सफ़र कर पाएँगे और जाम से छुटकारा मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com