CM केजरीवाल का BJP पर हमला
CM केजरीवाल का BJP पर हमलाRaj Express

कानून बनाकर जनता के अधिकार छीन लिए, लेकिन किसी हालत में काम रुकने नहीं देंगे- CM केजरीवाल का BJP पर हमला

दिल्ली विधानसभा के सदन को संबोधित कर CM केजरीवाल ने कहा, BJP सरकार ने क़ानून बनाकर दिल्‍ली की जनता के अधिकार छीन लिए, लेकिन मैं लोगों को आश्वासन देता हूँ आपको आपके अधिकार वापस दिलाकर रहूंगा।

हाइलाइट्स :

  • दिल्ली विधानसभा के सदन में CM केजरीवाल का संबोधन

  • सदन में कई मुद्दों पर CM केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला हमला

  • भाजपा ने कानून लाकर दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीना है- CM केजरीवाल

दिल्‍ली, भारत। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के विधानसभा विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सर्विस कानून लाने पर भाजपा और PM मोदी पर जाेरदार हमला बाेला।

किसी भी हालत में दिल्ली के काम रुकने नहीं देंगे :

दिल्ली विधानसभा के सदन को संबोधित कर CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्र की BJP सरकार ने क़ानून बनाकर दिल्‍ली की जनता के अधिकार छीन लिए, लेकिन मैं दिल्ली के लोगों को आश्वासन देता हूँ कि आपको आपके अधिकार वापस दिलाकर रहूंगा, हम किसी भी हालत में दिल्ली के काम रुकने नहीं देंगे। भाजपा ने कानून लाकर दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीना है। यह कानून क्यों लाया गया, इसे समझने के लिए हमें कुछ पीछे चलना पड़ेगा।

2013 में चारों ओर मोदी जी की लहर थी, मगर इसी बीच हम लोगों ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लडा। 4 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो हमें जनता ने 28 सीटें दीं। 49 दिन हमने सरकार चलाई और ऐसे काम किए कि, सभी जगह आम आदमी पार्टी (AAP) की चर्चा हुई। हमने सरकार से इस्तीफा दिया और फिर से 2015 का चुनाव लडा तो हमें 70 में से 67 सीटें मिलीं। दूसरी बार 2020 में चुनाव लड़ा और 70 में से 62 सीटें जीतीं। मगर पीएम मोदी की परेशानी यही रही है कि, ये केजरीवाल आगे क्यों बढ़ रहा है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

CM केजरीवाल ने आगे यह भी कहा कि, लगातार पीएम मोदी के इशारे पर हमारे काम रोके जा रहे हैं। आज देश में ऐसा प्रधानमंत्री आए हैं, जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं। ये सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए बिल लेकर आए। पीएम मोदी अब नया रथ लेकर चले हैं, इस पर सवार होकर राज्यों की सरकारें गिरा रहे हैं।

  • पिछले आठ साल से प्रधानमंत्री हमारे काम कराने से रोकने के लिए निजी तौर पर लगे हैं। मगर हमारे काम नहीं रोक पाए हैं। हमने लड़-लड़ कर काम कराए हैं। ये लोग कहते हैं कि केजरीवाल 100 करोड़ खा गए, मगर हमने एक भी पैसा नहीं खाया, खाया होता तो इन्हें जरूर मिलता, इन्हें एक भी पैसा नहीं मिला है।

  • सुप्रीम कोर्ट में हम जीतेंगे, फिर से हमें अधिकार मिलेंगे और हमारी सरकार 100 नहीं 200 की स्पीड से काम करेगी। हम दिल्ली वालों के काम नहीं रुकने देंगे।

  • दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है, जो केजरीवाल को झुका दे या तोड़ दे। हम किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा दिल्ली की सातों सीटों हारेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com