टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं को CM केजरीवाल ने किया सम्‍मानित
टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं को CM केजरीवाल ने किया सम्‍मानितSocial Media

टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं और खिलाड़ियों को CM केजरीवाल ने किया सम्‍मानित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय ओलंपियनों को सम्मानित किया और कहा- हमने खेलों के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई है। हमारी स्पोर्ट्स पॉलिसी के 3 स्तंभ हैं।

दिल्‍ली, भारत। आज मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में दिल्ली के पदक विजेताओं और भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए और उन्‍होंने भारतीय ओलंपियनों को सम्मानित किया।

चैंपियन पहलवान पुनिया 1 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित :

इस दौरान मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हमारे खिलाड़ियों ने ओलम्पिक में अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। आज दिल्ली सरकार उनको सम्मानित कर रही है।'' इस दौरान CM अरविंद केजरीवाल ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया को 1 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इसके साथ ही इन ओलंपिक नायकों को भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुरस्कार राशि से सम्मानित किया है-

  • दीपक कुमार (शूटिंग) को 10 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

  • मनिका बत्रा (टेबल टेनिस ) को 10 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

  • शल्लाज कुमार (कोच) को 10 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

  • शरद कुमार (फि. शिक्षा के सहायक निदेशक) को 1 करोड़ रूपए और सरकारी नौकरी।

दिल्ली की स्पोर्ट्स पॉलिसी के तीन स्तंभ हैं

समारोह के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि, ''हमने खेलों के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई है। हमारी स्पोर्ट्स पॉलिसी के 3 स्तंभ हैं।''

  • पहला स्तंभ है ​पूरी दिल्ली में खेल की संस्कृति को शुरू करना।

  • दूसरा बचपन से जिन बच्चों में क्षमता है उनकी पहचान कर सकें।

  • तीसरा जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखा चुके हैं उनकी आर्थिक तौर पर किस तरह से मदद कर सकें।

बता दें कि, इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि, ओलंपिक एवं पैरालिंपिक में पदक जीतने की खुशी को यादगार बनाने एवं पदक विजेताओं को सम्मान देने के लिए दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बड़ी योजना को मूर्तरूप देने जा रहा है। तो वहीं, PWD राजधानी की एक सड़क के खास हिस्से को विशेष नाम देकर इन पदक विजेताओं को समर्पित करने की योजना बना रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co