CM केजरीवाल ने C&D प्लांट का किया उद्घाटन
CM केजरीवाल ने C&D प्लांट का किया उद्घाटनRaj Express

CM केजरीवाल ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास C&D प्लांट का किया उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन किया।

हाइलाइट्स :

  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन किया

  • बुराड़ी में हुआ 2,000 मीट्रिक टन के सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन

  • यहां पर मलबे से ईंट टाइल बनाई जाएगी- CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली, भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन किया। शास्त्री पार्क में प्लांट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए CM केजरीवाल ने कहा, आज कंस्ट्रक्शन और डिमोलोजन प्लांट (C and D. प्लांट) शुरू हो गया है। अब जो मलबा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लाया जाएगा, वो यहां मार्बल टाइल्स में बदल कर उसका इस्तेमाल किया जाएगा।

एक ऐसा ही प्लांट ओखला में बनाने की दिल्ली सरकार की योजना है। यह प्लांट एक हजार टन का होगा। दिल्ली से जितना मलबा निकलेगा उस मलबा हम इस्तेमाल कर मार्बल और जरूरत की चीजें बनाएंगे, ये देश का सबसे बड़ा प्लांट है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि आज बुराड़ी में 2,000 मीट्रिक टन के सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन हुआ है। दिल्ली में जगह-जगह मलबे के ढेर पड़े रहते हैं। यहां पर उस मलबे से ईंट टाइल बनाई जाएगी। ये देश का सबसे बड़ा प्लांट है, सबसे आधुनिक तकनीक ये बनाया गया है। दिल्ली में लगभग 6,500 टन मलबा रोज निकलता है।"

तो वहीं, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- मलबा रहित दिल्ली के लिए MCD में केजरीवाल सरकार लाई नया C&D प्लांट, आधुनिक Technology से इस plant में 2000 MT मलबे से ईंट और Tile बनाई जाएंगी। दिल्ली में 6000 MT का मलबा बनता है, इस Plant के बाद 5000 MT का निपटारा हो जाएगा। 1000 MT का Plant Okhla में बनाएंगे। दिल्ली में जितना मलबा बनेगा, उतना पहले नगर निगम भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, कर्मचारियों को तनख्वाह के लिए हड़ताल पर जाना पड़ता था। जब से AAP सरकार बनी है, अच्छी खबरें ही आ रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com