NCC युवाओं में राष्ट्रीयता के साथ राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जागृत करता है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

NCC Republic Day Camp Parade 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर परेड 2024 को संबोधित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहRaj Express

NCC Republic Day Camp Parade 2024 : दिल्ली। एनसीसी युवाओं में न केवल राष्ट्रीयता, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जागृत करता है। राष्ट्रीय गौरव मानव हृदय की सबसे मजबूत भावना है। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को NCC गणतंत्र दिवस शिविर (NCC Republic Day Camp) को संबोधित करते हुए कही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NCC गणतंत्र दिवस शिविर को संबोधित करते हुए कहा, भारत इसी राष्ट्रीय गौरव की भावना के कारण स्वतंत्र हुआ। चंद्रशेखर आजाद जैसे लोगों ने अपनी रिवॉल्वर की आखिरी गोली खुद को मार ली, ताकि अंग्रेजों की बनी गोली उनके शरीर में घुसकर उसे नष्ट न कर दे, तभी भारत आजाद हुआ। इसे कहते हैं भावना अभिमान का।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com