Delhi - NCR Earthquake
Delhi - NCR EarthquakeRaj Express

Delhi - NCR Earthquake : दिल्ली और कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, केंद्र अफगानिस्तान, तीव्रता 6.1

Delhi - NCR Earthquake : कश्मीर घाटी में गुरुवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

हाइलाइट्स :

जान - माल की हानि के हानि नहीं।

घबराकर घरों से बाहर निकले लोग।

कई मकानों में देखी गई दरार।

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। यहाँ भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। दिल्ली में भूकंप से जान - माल ही हानी की खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली के अलावा जम्मू - कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली के कुछ मकानों में भूकंप के कारण दरारे भी देखी गई।

कश्मीर घाटी में गुरुवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर छह आंकी गयी। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश क्षेत्र में 363.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.71 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 192 किलोमीटर नीचे था। इसके परिणामस्वरूप श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में कुछ सेकंड के लिए झटके महसूस किये गये। कुछ स्थानों पर लोग सुरक्षा के लिए घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com