Excise Policy Case : 9 समन जारी करने के बाद ED ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार

ED Arrested CM Arvind Kejriwal : दिल्ली हाई कोर्ट ने CM केजरीवाल को ED की गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से गुरुवार को ही इंकार किया है।
ED ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार
ED ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तारRaj Express

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से ईडी मुख्यालय लाया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने CM केजरीवाल को ED की गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से गुरुवार को ही इंकार किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के दक्षिण मुंबई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी प्रमुख को दिल्ली में ईडी ने उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है।

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी, किसी वर्तमान मुख्यमंत्री की पहली गिरफ्तारी है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें ईडी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद कई नेताओं ने बयान जारी किया है। आप सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत अघोषित आपातकाल के अधीन है। हमारा लोकतंत्र आज गंभीर रूप से खतरे में है। अरविंद केजरीवाल लोकतांत्रिक रूप से चुने गए दूसरे विपक्षी सीएम हैं जिन्हें आगामी चुनावों से पहले गिरफ्तार किया गया है। हम किस ओर बढ़ रहे हैं? भारत ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा है।" एजेंसियों का खुला दुरुपयोग। यह कायरतापूर्ण कृत्य है, और सबसे मजबूत विपक्षी आवाज को चुप कराने की एक घृणित साजिश है।

सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने एक्स पर लिखा, "ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। गिरफ्तार होने वाले यह INDIA गठबंधन के दूसरे मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। जाहिर है, भाजपा मौजूदा चुनावों में लोगों द्वारा नकारे जाने से घबरा गए हैं। दलबदल कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी विपक्षी नेताओं को सुरक्षा और संरक्षण दिया जाता है। वे 'सत्य हरिश्चंद्र' हैं! ये गिरफ्तारियां केवल लोगों की भाजपा को हराने, लोकतंत्र और भारतीय संविधान की रक्षा करने की इच्छा को मजबूत करेंगी।"

भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन :

इधर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी का ये मुद्दा सड़कों से लेकर कोर्ट तक उठायेगी। सूत्रों के अनुसार ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। संभवतः शुक्रवार को मामले की सुनवाई हो।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com