पटाखे पर प्रतिबंध जारी रहेगा: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
पटाखे पर प्रतिबंध जारी रहेगा: पर्यावरण मंत्री गोपाल रायRaj Express

दिल्ली में दीपावली सहित अन्य पर्व और त्योहारों पर पटाखे पर प्रतिबंध जारी रहेगा: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दीपावली सहित अन्य पर्व और त्योहारों पर क्रैकर्स जलाने पर प्रतिबंध रहेगा या नहीं इस बारे में ऐलान कर जानकारी दी है।

हाइलाइट्स :

  • दिल्ली में इस साल भी पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध

  • दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का आया बयान

  • पटाखों पर प्रतिबंध से प्रदूषण में लगातार गिरावट आई- मंत्री गोपाल राय

दिल्‍ली, भारत। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल दीपावली सहित अन्य पर्व और त्योहारों पर पटाखों को बैन कर दिया जाता है। अब इस साल दिल्‍ली में पटाखें जलाने पर प्रतिबंध रहेगा या नहीं इस बारे में आज साेमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बयान जारी कर जानकारी दी है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने अपने बयान में राजधानी दिल्‍ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया साथ ही यह भी बताया कि, आखिर क्‍यों पटाखों पर बैन जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि, पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी देश की राजधानी में पटाखों पर रोक जारी रहेगा। यह प्रतिबंध केवल पटाखों के जलाने पर ही नहीं, बल्कि उसके निर्माण और बिक्री पर भी रहेगा। यानी दिल्ली के सीमा क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, बिक्री और उसके उपयोग सभी पर रोक पहले की तरह जारी रहेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसर कार्यावाही की जाएगी।

पटाखों पर प्रतिबंध से प्रदूषण में लगातार गिरावट आई :

इस दौरान पर्यावरण मंत्री ने पटाखों पर प्रतिबंध से प्रदूषण में लगातार गिरावट आने की बात कहते हुए यह भी कहा कि, स्वास्थ्य मानकों के लिहाज से बैन जरूरी है।

पटाखों पर प्रतिबंध से प्रदूषण में लगातार गिरावट आई है। स्वास्थ्य मानकों खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए भी ऐसा करना जरूरी है। दिल्ली प्रदूषण को लेकर स्थिति अभी ठीक नहीं है, यही वजह है कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

बता दें कि, दिल्‍ली में बड़े पैमाने पर प्रदूषण होने के कारण यहां पहले ही दिल्‍ली सरकार पिछले कई सालों से पटाखों पर प्रतिबंध लगा देती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com