देश की 140 करोड़ जनता चाहती है भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से उखाड़ना जरूरी, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ईडी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से 352 करोड़ रुपए जब्त किए थे। न सोनिया, राहुल गांधी और न ही खड़गे एक शब्द बोले। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।
देश की 140 करोड़ जनता चाहती है भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से उखाड़ना जरूरी, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: भाजपा
देश की 140 करोड़ जनता चाहती है भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से उखाड़ना जरूरी, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: भाजपाRaj Express

हाइलाइट्स :

  • भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की

  • कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

  • गौरव भाटिया ने कहा, I.N.D.I. अलायंस पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है

दिल्‍ली, भारत। संसद के पटल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से उखाड़ देंगे और जिसने भ्रष्टाचार किया है उनको एक-एक पाई लौटाना पड़ेगा, जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- देश की 140 करोड़ जनता भी चाहती है कि भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से उखाड़ना जरूरी है। ईडी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से 352 करोड़ रुपए जब्त किए थे। लेकिन न तो सोनिया गांधी, न राहुल गांधी और न ही मल्लिकार्जुन खड़गे एक शब्द बोले। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

इसी तरह हेमंत सोरेन ने फर्जीवाड़ा करके जमीन घोटाला किया। उनके दिल्ली स्थित घर से एक बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की गई थी और ये कार कांग्रेस सांसद धीरज साहू के नाम पर पंजीकृत थी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, ''दूसरी ओर, कट्टर बेइमान अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि हेमंत सोरेन को जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया, जबकि केजरीवाल के कई नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं और केजरीवाल को भी ईडी का समन मिल चुका है। I.N.D.I. अलायंस पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com