गौरव भाटिया
गौरव भाटियाRaj Express

कांग्रेस के DNA में जनता की सेवा तो है नहीं, जानें किस बात को लेकर गौरव भाटिया ने ऐसा कहा...

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, कर्नाटक के मंत्री जनता की कमाई लूट कर हैदराबाद जाते हैं। क्योंकि कांग्रेस के DNA में जनता की सेवा तो है नहीं।

हाइलाइट्स :

  • पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

  • गौरव भाटिया बोले- कर्नाटक के मंत्री जनता की कमाई लूट कर हैदराबाद जाते है

  • गांधी परिवार का भ्रष्टाचारी DNA कांग्रेस के सभी नेताओं के अंदर उबाल मार रहा है: गौरव

दिल्‍ली, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की और कांग्रेस सरकार पर जोरदार कटाक्ष किए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में मंत्री शिवानंद पाटिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर नोटों की बारिश की जा रही है। लोकतंत्र में चुनाव महापर्व है और कांग्रेस पार्टी व उसके मंत्री अपनी काली कमाई से इसको प्रदूषित करने का काम कर रहे हैं। कर्नाटक के जो मंत्री हैं, उनकी इतनी हिम्मत नहीं है कि आलाकमान के निर्देश के बिना जनता को लूट कर पैसों की बारिश करें। जब भ्रष्टाचारी मंत्री शिवानंद पाटिल से पूछा गया कि क्या वीडियो में आप ही हैं? तो उन्होंने स्वीकारा कि मैं ही हूं। इससे ये तो प्रमाणित हो गया कि कर्नाटक के मंत्री जनता की कमाई लूट कर हैदराबाद जाते हैं। क्योंकि कांग्रेस के DNA में जनता की सेवा तो है नहीं।

तेलंगाना में चुनाव हैं, तो कर्नाटक के 3 मंत्री हैदराबाद में क्या कर रहे हैं? क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी इन मंत्रियों से इत्तेफाक रखते हैं? राहुल गांधी और सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर बाहर हैं।

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया

गांधी परिवार का भ्रष्टाचारी डीएनए कांग्रेस के नेताओं के अंदर उबाल मार रहा :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा, क्या यही वजह है कि गांधी परिवार का भ्रष्टाचारी डीएनए कांग्रेस के सभी नेताओं के अंदर उबाल मार रहा है। जनता का रुपया लूटना और उसका इस्तेमाल गांधी परिवार के हित के लिए करना, ये भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जन्म सिद्ध अधिकार बन गया है। इस अधिकार की भावना को ध्वस्त कर देना भाजपा का काम है।

  • भ्रष्टाचार के आरोप में राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर हैं; यही कारण है कि गांधी परिवार का भ्रष्ट डीएनए सभी कांग्रेस नेताओं के अंदर इतना सक्रिय हो गया है।

  • कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर को रौंदना चाहती है। जनता का पैसा लूटना और उसका इस्तेमाल गांधी परिवार के फायदे के लिए करना भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जन्मसिद्ध अधिकार बन गया है। इस अधिकार भावना को नष्ट करना भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्य है!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co