इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष Sudha Murthy राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने दी जानकारी

Sudha Murthy Nominated for Rajya Sabha : सुधा मूर्ति ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, महिला दिवस पर यह अमूल्य तोहफा मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मुर्मू का धन्यवाद किया।
Sudha Murthy nominated for Rajya Sabha
Sudha Murthy nominated for Rajya SabhaRaj Express

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधा मूर्ति को दी बधाई।

Sudha Murthy Nominated for Rajya Sabha : दिल्ली। इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष Sudha Murthy को राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनोनीत किया है। इस पर सुधा मूर्ति ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, महिला दिवस पर यह अमूल्य तोहफा मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू का धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति एक है।" हमारी 'नारी शक्ति' का सशक्त प्रमाण, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

पीएम मोदी का बधाई ट्वीट
पीएम मोदी का बधाई ट्वीट पीएम मोदी का ट्विटर

सुधा मूर्ति कौन हैं ?

सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं। सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं, बेटी अक्षता मूर्ति और बेटा रोहन मूर्ति। अक्षता नारायण मूर्ति यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। रोहन मूर्ति, मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के साथ ही एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्टार्ट अप सोरोको के संस्थापक हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com