Kisan Mahapanchayat : MSP सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत

Kisan Mahapanchayat : किसानों ने रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी दिल्ली पहुँची हैं।
Kisan Mahapanchayat
Kisan MahapanchayatRaj Express

हाइलाइट्स :

  • संयुक्त किसान मोर्चा के किया महापंचायत का आह्वान।

  • ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकते किसान।

नई दिल्ली। पंजाब के किसान गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मापंचायत कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने महापंचायत से पहले उचाना से जींद तक पैदल मार्च किया। किसान महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। कई नेता बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात को ही रामलीला मैदान पहुंच गए थे। इधर राकेश टिकैत के बेटे जो दिल्ली में महापंचायत में शामिल होने निकले थे उन्हें पुलिस ने हाइवे पर ही रोक दिया।

इस महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी दिल्ली पहुँची हैं। किसान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित "किसान मजदूर महापंचायत" में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान गुरुवार को रामलीला मैदान में एकत्र हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि, "केंद्र की नीतियों के खिलाफ "लड़ाई तेज करें" ऐसा प्रस्ताव इस किसान मजदूर महापंचायत मेंपारित किया जाएगा।

किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले कई समय से किसान ऋण माफी, MSP क़ानून, WTO से भारत बाहर निकले समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र और किसान नेताओं के बीच 4 बार वार्ता भी हुई लेकिन किसी वार्ता का कोई परिणाम सामने नहीं आया।

पुलिस ने किसानों के जमावड़े के मद्देनजर मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए यात्रियों के लिए यातायात सलाह जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर तैनात अर्धसैनिक बलों के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली में प्रवेश पर करने से मना किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस शर्त पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी है कि 5,000 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं होंगे, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं होगी और रामलीला मैदा तक कोई मार्च नहीं होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com