Arun Jaitley Jayanti
Arun Jaitley Jayanti Raj Express

Arun Jaitley Jayanti: अरुण जेटली का राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणीय, नेताओं ने याद कर नमन किया

देश के पूर्व वित्त मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता अरुण जेटली की आज जयंती है, इस अवसर पर देश के नेताओं ने याद कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी है।

हाइलाइट्स :

  • अरुण जेटली की जयंती पर देश के नेताओं ने याद कर नमन किया

  • अरुण जेटली हमेशा हमारी सामूहिक स्मृति में बने रहेंगे: अमित शाह

  • अरुण जी का राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणीय है: जेपी नड्डा

Arun Jaitley Jayanti: बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रखर वक्ता, देश के पूर्व वित्त मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता अरुण जेटली की आज गुरुवार (28 दिसंबर) को जयंती है, इस अवसर पर उन्हें देश के नेताओं ने याद कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर स्मरण। एक चतुर कानूनविद् जेटली जी ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून के क्षेत्र में अपनी व्यापक विशेषज्ञता का भी उपयोग किया। हमारे सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपने योगदान के माध्यम से, अरुण जेटली जी हमेशा हमारी सामूहिक स्मृति में बने रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व वित्त मंत्री, 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली जी ने भव्य भारत निर्माण के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की जो नींव रखी वह आज देश के अर्थतंत्र को अभूतपूर्व तीव्रता प्रदान कर रहा है। आज उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन करता हूँ। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, कुशल रणनीतिकार व ओजस्वी वक्ता के स्वरुप में अरुण जी का राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणीय है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

लोकप्रिय राजनेता एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, कुशल रणनीतिकार व प्रखर वक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रगतिशील व श्रेष्ठ नीति-निर्धारक के रूप में आपका व्यक्तित्व सकारात्मक राजनीति के लिए दीर्घकाल तक प्रेरित करता रहेगा।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्कृष्ट राजनेता एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देश के विकास में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल अर्थशास्त्री, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता देश के भूतपूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री 'पद्म विभूषण' से अलंकृत स्व. अरुण जेटली जी की जयंती पर कोटिशः नमन। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में आपके द्वारा दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रखर वक्ता श्री अरुण जेटली जी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण। वे एक कुशल राजनेता थे जिन्होंने देशहित और जनकल्याण की दिशा में अपने ज्ञान, अनुभव और क्षमताओं से सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। उनका कृतित्व सदैव हमारा मार्गदर्शन करेगा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com