मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गेRaj Express

5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया: मल्लिकार्जुन खड़गे

5 राज्यों के चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा है कि, भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है।

हाइलाइट्स :

  • चुनाव तारीख के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाजपा पर निशाना

  • जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी- खड़गे

दिल्‍ली, भारत। आकाशवाणी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 5 चुनावी राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली प्रतिक्रिया आई है। इस दौरान उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लेते हुए यह दावा किया है कि, भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ जनता के पास जाएगी। जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी है।

तो वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा- चुनाव की तारीख़ें घोषित मिज़ोरम: 7 नवंबर छत्तीसगढ़: 7 & 17 नवंबर मध्य प्रदेश: 17 नवंबर राजस्थान: 23 नवंबर तेलंगाना: 30 नवंबर नतीजे: 3 दिसंबर जीत सत्य, साहस, संघर्ष, समर्पण की होगी हमारी सरकारों ने काम किया है, वहाँ वापसी होगी, बाक़ी जगह प्रचंड बदलाव।

यह भी पढ़े-

मल्लिकार्जुन खड़गे
राजस्थान, तेलंगाना समेत इन राज्‍यों की चुनाव तारीख का ऐलान- यहां जानें चुनाव से संबंधित हर जानकारी...

बता दें कि, साल 2023 में लोकसभा के चुनाव भी होने है। ऐसे में इससे पहले इस साल के अंत तक हो रहे इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को आम चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co