BJP चाहती है कि, एकतरफा चुनाव हों, लेकिन जनता सब देख रही: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस पार्टी ने आज प्रेस वार्ता किया, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी का प्रेस वार्ता
कांग्रेस पार्टी का प्रेस वार्ता RE

हाइलाइट्स-

  • आज कांग्रेस पार्टी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल हुए।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- BJP चाहती है कि, एकतरफा चुनाव हों, लेकिन जनता सब देख रही।

दिल्ली, भारत। कांग्रेस पार्टी ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, BJP चाहती है कि, एकतरफा चुनाव हों, लेकिन जनता सब देख रही।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यक्रम को किया संबोधित:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, "लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि, सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, "सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा है, उसी की मदद से मौजूदा सत्ताधारी दल ने हज़ारों करोड़ रुपए अपने अकाउंट में भर लिया है और दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। जिससे हम पैसे के अभाव से बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि, "BJP के इस खतरनाक खेल के दूरगामी प्रभाव होंगे। इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। BJP चाहती है कि एकतरफा चुनाव हों, लेकिन जनता सब देख रही है। हमारे बैंक खाते खोले जानें चाहिए ताकि लेवल प्लेयिंग फील्ड के साथ चुनाव हो सकें।"

सोनिया गांधी ने कही यह बात:

वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, "कांग्रेस द्वारा लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपना तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है, यह अलोकतांत्रिक है।"

सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आर्थिक रूप से. जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। हालांकि, इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ 'इलेक्टोरल बॉन्ड' का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। जैसा कि, सभी जानते हैं, चुनावी बांड से भाजपा को भारी और बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। हम सभी का मानना है कि, यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com