मकर संक्रांति की PM समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
मकर संक्रांति की PM समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएँRaj Express

Makar Sankranti 2024: दान-पुण्य की परंपरा के पावन पर्व मकर संक्रांति की PM समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है, आज मकर संक्रांति के पावन पर्व की देश के तमाम नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

हाइलाइट्स :

  • हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व

  • मकर संक्रांति के अवसर पर नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

  • देश के मेरे सभी परिवारजनों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें: PM मोदी

Makar Sankranti 2024: हर साल साल के पहले माह यानी जनवरी में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। आज सोमवार को मकर संक्रांति का पावन पर्व है। साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा- साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं। प्रकृति के इस उत्सव पर उत्तरायण सूर्यदेव से कामना है कि वे देश के मेरे सभी परिवारजनों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में उन्नति और असंख्य खुशियाँ लेकर आए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भगवान सूर्य के उपासना का महापर्व 'मकर संक्रांति' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य व समृद्धि लेकर आए। शुभकार्यों के आरंभ का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई प्रेरणा व ऊर्जा का संचार करे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्योहार सूर्य उपासना के साथ ही तप, ध्यान, दान और पुण्य का भी पावन पर्व है। उत्तरगामी भगवान सूर्य देव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नव चेतना का संचार करें, ऐसी कामना करता हूँ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जगत पिता सूर्य की उपासना के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' (खिचड़ी) की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान भास्कर की किरणें चराचर जगत में नई उमंग, नए उत्साह और नई जीवंतता प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ! ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे बंधन का जश्न मनाते हैं। सभी के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मकर संक्रांति का पावन पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि ये त्योहार आपके जीवन में खूब सारी खुशहाली लेकर आए, आप हमेशा स्भगवान सूर्य के उपासना का महापर्व 'मकर संक्रांति' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य व समृद्धि लेकर आए। शुभकार्यों के आरंभ का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई प्रेरणा व ऊर्जा का संचार करे।वस्थ और समृद्ध रहें।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com