घने कोहरे के कारण आज भी लेट हैं कई ट्रेनें
घने कोहरे के कारण आज भी लेट हैं कई ट्रेनेंRE

घने कोहरे के कारण आज भी लेट हैं कई ट्रेनें, कई उड़ानों में देरी की सूचना

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। ऐसे में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

हाइलाइट्स-

  • उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण आज भी लेट हैं कई ट्रेनें।

  • कई उड़ानों में देरी की सूचना।

  • यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना।

नई दिल्ली, भारत। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। राज्यों में पड़ रहे भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है।

बता दें कि, घने कोहरे की वजह से आज भी ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर असर पड़ा है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है। एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

वहीं, मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों तक कोहरा रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं और कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात सर्द हवाओं के साथ कई इलाके धुंध की चपेट में आ गए। वहीं, मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है। IMD ने घने कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त फॉग लाइट का इस्तेमाल करने को कहा है।

वहीं, दिल्ली के बहुत से इलाकों में घने कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। आज सुबह नई दिल्ली के एयरपोर्ट इलाके में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। वहीं, इंडिया गेट पर भी घना कोहरा देखने को मिला।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com