MLA Poaching Claim : CM केजरीवाल के बाद अब मंत्री आतिशी की बारी, दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची नोटिस देने

MLA Poaching Claim : इसके पहले भी क्राइम ब्रांच के अधिकारी नोटिस लेकर दोनों नेताओं के आवास पर पहुंचे थे।
मंत्री आतिशी
मंत्री आतिशीRaj Express

हाइलाइट्स :

  • दिल्ली में 'आप' सरकार की बढ़ती मुश्किलें।

  • अरविन्द केजरीवाल को मिला है 3 दिन का समय।

  • बीजेपी पर MLA खरीदने की कोशिश करने का आरोप।

नई दिल्ली। CM केजरीवाल के बाद अब मंत्री आतिशी की बारी है। रविवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी मंत्री आतिशी के आवास पर उन्हें नोटिस देने पहुंचे हैं। सीएम केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर MLA खरीद - फरोख्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारी आरोपों का सबूत मांगने नोटिस देने पहुंचे हैं। इसके पहले भी क्राइम ब्रांच के अधिकारी नोटिस लेकर दोनों नेताओं के आवास पर पहुंचे थे लेकिन उस समय यह नोटिस नहीं स्वीकारा गया था। शनिवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारी सीएम अरविन्द केजरीवाल के आवास पर नोटिस देने पहुंचे थे। रविवार को अधिकारी मंत्री आतिशी के आवास नोटिस देने पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को 3 दिन का समय :

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को नोटिस दिया है। सीएम केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब 3 दिन में देना होगा। मुख्यमंत्री समेत आप सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि, बीजेपी अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तार का झूठ फैलाकर आप विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी दोनों नेताओं से इन आरोपों का सबूत मांग रही है।

27 जनवरी को सीएम केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर कहा था कि, पिछले दिनों इन्होंने (बीजेपी) हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा - “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।” पूरी ख़बर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

मंत्री आतिशी
CM Arvind Kejriwal : विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस नोटिस देने पहुंची CM केजरीवाल के आवास

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com