Parliament Security Lapse Accused 15 Days Custody
Parliament Security Lapse Accused 15 Days CustodyRaj Express

Parliament Security Lapse : कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले के चारों आरोपियों को 15 दिन की कस्टडी पर भेजा

Parliament Security Lapse Accused 15 Days Custody : इससे पहले बीते दिन 16 दिसंबर को आरोपी महेश कुमावत और ललित झा को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा था।

हाइलाइट्स

  • संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में आरोपियों की 15 दिन की कस्टडी पुलिस को मिली।

  • दिल्ली पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ मिले अहम सबूत।

  • कस्टडी में लेकर आरोपियों से करेंगे क्रॉस वैरिफाई।

Parliament Security lapse Accused 15 Days Custody : दिल्ली। संसद सुरक्षा उल्लंघन के आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गुरूवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन के आरोपी मनोरंजन, अमोल, सागर और नीलम को कोर्ट ने 15 दिन के लिए कस्टडी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है। इससे पहले बीते दिन 16 दिसंबर शनिवार को आरोपी महेश कुमावत और ललित झा को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा था।

पुलिस को मिले अहम सबूत

दिल्ली पुलिस ने कहा कि, हमें कुछ अहम सबूत मिले हैं। आरोपी नीलम, मनोरंजन डी, सागर शर्मा और अमोल शिंदे सभी को कई जगहों पर जांच के लिए लेकर जाना है। इन सभी आरोपियों का असल मकसद अभी पता करना है, कुछ सबूत हमें मिले हैं।सोशल मीडिया अकाउंट्स को स्पेशलाइज्ड लोगों द्वारा चेक कराना है,जो सबूत मिले है, उनसे क्रॉस वैरिफाई करना है।

यह है मामला :

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई थी। दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से फ्लोर पर कूद गए। उसी दौरान संसद भवन के बाहर दो अन्य स्मोक कैंडल से जलाकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के मास्टरमाइंड माने जा रहे ललित झा को बताया जा रहा है। अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम या यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com