PM मोदी
PM मोदी Raj Express

PM मोदी ने यशोभूमि में 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यशोभूमि' में 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया और G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर अपने संबोधन में कहीं ये बातें...

हाइलाइट्स :

  • यशोभूमि में 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

  • PM मोदी ने G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

  • P20 समिट में बोले PM- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ी चुनौती, सख्ती से ही निपटना होगा

दिल्‍ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित 'यशोभूमि' में 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया और G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर PM नरेंद्र मोदी ने कहा, G20 पार्लियामेंट्री स्पीकर समिट में मैं आप सभी का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं। ये समिट एक प्रकार से दुनिया भर की अलग अलग parliamentary practices का महाकुंभ है। भारत में ये festive season होता है, इन दिनों पूरे देश में बहुत सारी festive activities चलती रहती हैं। लेकिन G20 ने इस बार festive season के उत्साह को पूरे साल बनाए रखा है। पूरे वर्ष, हमने भारत भर के विभिन्न शहरों में G20 प्रतिनिधियों की मेजबानी की। इससे देश में एक तरह के त्योहारी सीजन की शुरुआत हुई। इसके बाद, चंद्रमा पर भारत की लैंडिंग ने जश्न को और मजबूत कर दिया। दिल्ली में सफल G20 शिखर सम्मेलन भारत की उपलब्धि में एक और उपलब्धि है!

P20 समिट उस भारत भूमि पर हो रही है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। दुनिया के विभिन्न Parliaments के प्रतिनिधि के तौर पर आप जानते हैं कि पार्लियामेंट debates और deliberations का महत्वपूर्ण स्थान होती है। हमारे यहां हजारों वर्ष पहले भी debates और deliberations के बहुत ही सटीक उदाहरण हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके लोगों में, उसके लोगों की आकांक्षाओं में निहित होती है। आज ये शिखर सम्मेलन भारत के लोगों की शक्ति का जश्न मनाने का माध्यम बन गया है। समय के साथ भारत की संसदीय प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार हुआ है। ये प्रक्रियाएं और सशक्त हुई हैं। भारत में हम लोग General Elections को सबसे बड़ा पर्व मानते हैं। 1947 में आजादी मिलने के बाद से अब तक भारत में 17 आम चुनाव और 300 से अधिक राज्य विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

  • 2019 के आम चुनाव में देशवासियों ने मेरी पार्टी को लगातार दूसरी बार विजयी बनाया है। 2019 का आम चुनाव Human History की सबसे बड़ी democratic exercise थी। इसमें 60 करोड़ से अधिक वोटर्स ने हिस्सा लिया।

  • समय के साथ भारत की संसदीय प्रक्रियाएँ और प्रक्रियाएँ लगातार बेहतर हुई हैं, और अधिक मजबूत हुई हैं। भारत में हम आम चुनाव को सबसे बड़ा त्योहार मानते हैं.

    आजादी के बाद से भारत में 17 आम चुनाव और 300 से अधिक राज्य विधानसभा चुनाव हुए हैं। गौरतलब है कि, भारत न सिर्फ दुनिया के सबसे बड़े चुनाव आयोजित करता है, बल्कि इनमें अपने लोगों की भागीदारी में बढ़ोतरी भी सुनिश्चित करता है।

  • समय के साथ भारत ने Election Process आधुनिक टेक्नोलॉजी से भी जोड़ा है। भारत करीब 25 साल से Electronic Voting Machine (EVM) का इस्तेमाल कर रहा है। EVM के उपयोग से हमारे यहां चुनाव में transparency और चुनावी प्रक्रिया में efficiency, दोनों बढ़ी हैं। 21वीं सदी की इस दुनिया में, भारत की जीवंतता और विविधता में एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत के रूप में खड़ी है। यह जीवंतता हमें हर चुनौती से लड़ने, हर समस्या का समाधान खोजने की प्रेरणा देती है।

  • यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, साथ आगे बढ़ने का समय है। यह सबके विकास और कल्याण का समय है। हमें वैश्विक विश्वास के संकट को दूर करना होगा और मानव केंद्रित सोच पर आगे बढ़ना होगा। हमें विश्व को One Earth, One Family, One Future की भावना से देखना होगा।

  • आज विश्व संघर्षों और टकरावों का सामना कर रहा है। एक विभाजित दुनिया मानवता के सामने आने वाले मुद्दों और चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित नहीं कर सकती। यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है। यह समय सबके विकास और कल्याण का है।

  • हमें वैश्विक विश्वास संकट से उबरना होगा और मानव-केंद्रित सोच पर आगे बढ़ना होगा।

    हमें विश्व को एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना से देखना होगा। जितना अधिक हम दुनिया के लिए निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में भाग लेंगे, उतना ही अधिक प्रभाव हम दुनिया भर में डालेंगे।

  • P-20 समिट में आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, आतंकवाद से निपटने के लिए साथ काम करने की जरूरत है। युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता है, दुनिया संकटों से जूझ रही है. ये सबके कल्याण का समय है, आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है. आतंकवाद से सख्ती से ही निपटना होगा। आतंकवाद की एक परिभाषा पर सहमत न होना बेहद दुखद है. आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com