राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्मारक सिक्का जारी किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्मारक सिक्का जारी कियाRaj Express

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटी रामा राव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरबीसीसी में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में स्वर्गीय श्री एनटी रामा राव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया एवं संबोधन में कहीं ये बातें...

हाइलाइट्स :

  • राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  • रामा राव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी

  • रामा राव ने भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध बनाया- राष्ट्रपति

दिल्‍ली, भारत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (RBCC) में स्वर्गीय श्री एनटी रामा राव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित किया।

आगेस्मारक सिक्का जारी किए जाने के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वर्गीय श्री नन्दमूरि तारक रामा राव जी को लोग स्नेह और सम्मान के साथ NTR के नाम से याद करते हैं। उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी स्मृति को मैं नमन करती हूं। स्वर्गीय श्री एन.टी. रामा राव जी ने तेलुगु फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध बनाया है। उन्होंने रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों को अपने अभिनय से जीवंत रूप प्रदान किया था। उनके द्वारा अभिनीत प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र इतने सजीव बन पड़े थे कि लोग रामा राव जी को पूजने लगे थे।

एक अभिनेता के रूप में उनकी लोकप्रियता, एक जन-सेवक और नेता के रूप में भी उतनी ही व्यापक बनी रही। उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कर्मठता के बल पर भारतीय राजनीति के एक अनोखे अध्याय की रचना की। उन्होंने जन-कल्याण के अनेक कार्यक्रम चलाए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- मुझे बताया गया है कि एक फिल्म में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, दुर्योधन और कर्ण तीनों भूमिकाओं में अद्भुत अभिनय किया था। उन्होंने सामान्य लोगों के दुख-दर्द को भी अपने अभिनय से अभिव्यक्त किया था। अपनी एक फिल्म ‘मनुषुलु अन्ता वोक्कटे’ यानी ‘सभी मनुष्य एक समान हैं’ के द्वारा उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता का संदेश प्रसारित किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com