करियप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC परेड में हुए शामिल, राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में NCC परेड में शामिल हुए। NCC कैडेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वार्षिक NCC पीएम रैली में प्रदर्शन किया।
करियप्पा ग्राउंड में PM मोदी ने NCC परेड में हुए शामिल
करियप्पा ग्राउंड में PM मोदी ने NCC परेड में हुए शामिलRE

हाइलाइट्स-

  • करियप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC परेड में हुए शामिल।

  • इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वार्षिक NCC पीएम रैली में प्रदर्शन किया।

दिल्ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में NCC परेड में शामिल हुए। NCC कैडेट्स ने करियप्पा परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वार्षिक NCC पीएम रैली में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC परेड में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधित:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "NCC की यह रैली एक राष्ट्र, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को निरंतर मजबूत कर रही है। 2014 में इस रैली में 10 देशों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, आज यहां 24 मित्र देशों के कैडेट्स मौजूद हैं। इस वर्ष देश 75वा गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह ऐतिहासिक पड़ाव देश की नारी शक्ति के लिए समर्पित रहा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "कभी बेटियों की भागीदारी सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहती थी, आज दुनिया देख रही है कि भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कैसे लोहा मनवा रहीं हैं। इसकी झांकी कल कर्तव्य पथ पर सबने देखी है। यह अचानक नहीं हुआ यह बीते 10 वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है। भारत की परंपरा में नारी को हमेशा एक शक्ति के रूप में देखा गया है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि, "मैं अक्सर कहता हूं कि यह जो अमृतकाल है यानि आने वाले जो 25 साल हैं उसमें हम जो विकसित भारत बनाने वाले हैं उसका लाभार्थी मोदी नहीं है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी आप जैसे युवा हैं। इसके लाभार्थी जो विद्यार्थी अभी स्कूल, कॉलेज में हैं, वे लोग हैं। मैं अक्सर मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की बात करता हूं। यह दोनों अभियान युवाओं के लिए हैं, ये अभियान युवाओं को रोजगार के नए अवसर दे रहे हैं। सरकार के प्रयासों से 10 वर्षों में भारत की डिजिटल इकोनॉमी हमारी युवा शक्ति की नई ताकत बनेगी, हमारी युवा शक्ती की नई पहचान बनेगी।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com