प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में NCC की वार्षिक रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे। 24 देशों के 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट इस वर्ष की एनसीसी रैली में में भाग लेंगे।
पीएम मोदी आज दिल्ली में NCC की वार्षिक रैली को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी आज दिल्ली में NCC की वार्षिक रैली को करेंगे संबोधितRaj Express

हाइलाइट्स-

  • पीएम मोदी आज दिल्ली में NCC की वार्षिक रैली को करेंगे संबोधित।

  • वाइब्रेंट गांवों के सरपंच भी होंगे शामिल।

  • कार्यक्रम में युवा पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया जाएगा।

दिल्ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे। 24 देशों के 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट इस वर्ष की एनसीसी रैली में में भाग लेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि, अमृत काल की NCC’ थीम पर एक सांस्कृतिक आयोजन भी इसमें शामिल होगा। इस कार्यक्रम में युवा पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया जाएगा। वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची भारतीय भावना के अनुरूप 2200 से ज्यादा NCC कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे।

बता दें कि, वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची भारतीय भावना के मद्देनजर 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइब्रेंट गांवों के 400 से ज्यादा सरपंच और देश के अलग-अलग हिस्सों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी NCC PM रैली में भाग लेंगी। बता दें, भारत में NCC की स्थापना 1948 में हुई थी और इसका हेडक्वॉर्टर नई दिल्ली में है। NCC के कैडेट्स को बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है।

गणतंत्र दिवस पर इस साल कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का हिस्सा हैं। इस साल एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था, आज एनसीसी पीएम रैली के साथ इसका समाप्त होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com