दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर राहुल गांधी ने बढ़ई भाइयों से मुलाकात की
हाइलाइट्स :
दिल्ली के कीर्तिनगर में फर्नीचर मार्केट का राहुल गांधी ने किया दौरा
फर्नीचर मार्केट में बढ़ई भाइयों से राहुल गांधी ने मुलाकात की
ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार हैं- राहुल गांधी
दिल्ली, भारत। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कुछ समय से लगातार आम लोगों के बीच जाकर मुलाकात कर है। अब आज गुरुवार (28 सितंबर) को वे दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।
फर्नीचर मार्केट में बढ़ई भाइयों से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा- दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।
तो वहीं, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर राहुल गांधी की कुछ और तस्वीरें साझा की है। साथ ही पोस्ट में लिख कर यह कहा गया कि, भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुली की वर्दी व बिल्ला पहनकर सामान उठाते नजर आए थे। वे अचानक सुबह साढ़े सात बजे के आस-पास स्टेशन पहुंचे थे और यहां उन्होंने कुलियों संग अपना करीब सवा घंटे बिताया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।