दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बने सौरभ भारद्वाज और आतिशी
दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बने सौरभ भारद्वाज और आतिशीSocial Media

दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बने सौरभ भारद्वाज और आतिशी, राष्‍ट्रपति ने की नियुक्ति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिफारिश को स्‍वीकार करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'सौरभ भारद्वाज और आतिशी' को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री नियुक्त किया है।

दिल्ली, भारत। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में दो वरिष्‍ठ नेता जेल में बंद है एवं ईडी-सीबीआई के निशाने पर है, जिसके चलते मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन द्वारा इस्‍तीफा दिए जाने के बाद आज मंगलवार को देश की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आप के इन दो विधायक 'सौरभ भारद्वाज और आतिशी' को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री नियुक्त किया है।

सिसोदिया और जैन के इस्‍तीफे को किया मंजूर :

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन और डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया का इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। दरअसल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अलग-अलग आरोपों के ईडी-सीबीआई की जांच के दायरे में हैं और तिहाड़ जेल में बंद है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सौरभ भारद्वाज और आतिशी' को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई थी, जिसे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्‍वीकार कर लिया है।

इस बारे में गृह मंत्रालय की ओर से जारी हुई अधिसूचना में कहा गया, राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा भी तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

हालांकि, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले कैबिनेट में इन विधायकों की नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल को नाम भेजे थे, जिसे राष्ट्रपति द्वारा मंगलवार को आप के मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया।

बता दें कि, मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा पिछले महीने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में अरेस्‍ट कर रखा है, जबकि सत्येंद्र जैन पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अरेस्‍ट किया था। तो वहीं, आज 7 मार्च को ईडी द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ भी की गई और तिहाड़ जेल में उनका बयान दर्ज किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com