डॉक्टर से हिंसा करने पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी : मंत्री मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि नये आपराधिक कानून में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवियाRaj Express

हाइलाइटस :

  • कानून में किए गए प्रावधान से चिकित्सकों को सुरक्षा मिलेगी।

  • मरीजों की मृत्यु होने पर परिजन चिकित्सकों को ठहराते हैं दोषी।

  • शशि थरूर ने चिकित्सक सुरक्षा के लिए की अलग कानून की मांग।

दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि नये आपराधिक कानून में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। श्री मांडविया ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि देश में चिकित्सक को भगवान के रूप में माना जाता है। हमारे देश की यह यह रीति-नीति रही है। डॉक्टरों पर कई बार आरोप लगा दिए जाते हैं। मरीजों की मृत्यु होने पर लोग चिकित्सकों को दोषी ठहराते हैं।

उन्होंने कहा , ''हमने कोरोना के समय चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधान किए थे। अब नए आपराधिक कानून में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।'' स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो प्रावधान किए गए हैं उनसे चिकित्सकों को सुरक्षा मिलेगी। डॉक्टरों के साथ हिंसा करने वालों के खलिाफ़ कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस के शशि थरूर के चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाने की मांग पर विचार करने का आग्रह करने के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने यह टिप्पणी की है ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com