अमित शाह का आज 59वां जन्मदिन
अमित शाह का आज 59वां जन्मदिन Raj Express

अमित शाह का आज 59वां जन्मदिन, PM समेत इन नेताओं का आया खास संदेश

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी है।

हाइलाइट्स :

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 59वां जन्मदिन

  • PM मोदी समेत कई नेताओं ने अमित शाह को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी

  • अमित शाह ने उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है- PM मोदी

Amit Shah Birthday: देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज 22 अक्‍टूबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी है। इस दौरान अमित शाह द्वारा भी सभी के शुभकामना संदेश पर धन्‍यवाद दिया है।

भाजपा को मजबूत करने में अमित शाह की भूमिका सराहनीय है :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए अमित शाह की तारीफ कर उनके कामों की सराहना की है। उन्‍होंने कहा- अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्हें लंबी आयु और अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत की आंतरिक सुरक्षा को चाक चौबंद रखने में वे बड़ी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। अपने परिश्रम, दृढ़ता और इच्छाशक्ति के बल पर वे देश और समाज की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र के लिए आपका अनन्य समर्पण, कर्मठता व संगठन कुशलता हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अतुल्य मार्गदर्शन सदैव हमारे संगठन को मजबूती प्रदान करता रहेगा। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूँ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

अनुशासन, कर्मठता व सांगठनिक कौशल के आदर्श प्रतिमान, लोकप्रिय जननेता, देश की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने में सतत रत, सहकार से समृद्धि भाव को निरंतर चरितार्थ कर रहे माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

संगठन व राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान कर माँ भारती की सेवा में अनवरत कार्यरत, कर्मठता कर्तव्यपरायणता कार्यकुशलता के आदर्श प्रतिमान, भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने वाले, आधुनिक लौहपुरुष आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीअमित शाह जी को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएँ।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com