ममता बनर्जी के ऊपर टिप्पणी को लेकर TMC सांसदों ने की गिरिराज सिंह को कैबिनेट से बाहर करने की मांग

आज टीएमसी की महिला सांसदों ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की मांग की।
सांसदों ने की गिरिराज सिंह को कैबिनेट से बाहर करने की मांग
सांसदों ने की गिरिराज सिंह को कैबिनेट से बाहर करने की मांगRE

हाइलाइट्स-

  • टीएमसी की महिला सांसदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ किया प्रदर्शन।

  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिया बयान।

दिल्ली, भारत। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर दिये गये बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में आज टीएमसी की महिला सांसदों ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की मांग की।

महुआ मोइत्रा ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि, "वे अपने नाम के पहले शाणडिल्य लिखते हैं, तो दिनकर जी की एक कविता है, जिसमें वे कहते हैं, जिस पापी को गुण नहीं, गोत्र प्यारा है, समझो, उसने ही हमें यहां मारा है, भारत अपने घर में ही हार गया है, तो ऐसे मंत्री जो एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के लिए ऐसा कह सकते हैं, इसलिए आज भारत का यह हाल है। भाजपा के मंत्री नारी द्वेषी है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए लेकिन वे माफी नहीं मांगेगे।"

गिरिराज सिंह ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कहा कि, "आप मेरा ट्वीट देख सकते हैं। मैंने कहा है कि, ममता दीदी, जो राज्य भ्रष्टाचार से पीडि़त है और जहां गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है, वहां आप जश्न मना रही हैं। क्या जश्न कहना ठुमका है? टीएमसी के लोग इस मुद्दे को उठाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना मेरा अधिकार है कि, वहां गरीबी है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है और मुख्यमंत्री फिल्म फेस्टिवल में थीं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com