केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज गुजरात दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज गुजरात दौराRE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अमित शाह आज शाम को सोमनाथ जिले के चंदुवाव में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हाइलाइट्स-

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज गुजरात दौरा।

  • अमित शाह आज सोमनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन।

  • भारत संकल्प यात्रा को करेंगे दर्शन।

दिल्ली, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अमित शाह आज शाम को सोमनाथ जिले के चंदुवाव में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे और ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। कल सुबह गृह मंत्री सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गुजरात आएं। इसमें वह 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे जूनागढ़ के प्रकृति धाम में आयोजित रूपायन ट्रस्ट के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे शाह अहमदाबाद की साइंस सिटी में आयोजित माटी कला महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

माटी कला महोत्सव में लेंगे भाग:

इसके बाद अमित शाह जूनागढ़ की गिर तलहटी में रूपायतन ट्रस्ट द्वारा आयोजित निरुपम नानावती के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में मंत्री अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित माटी कला महोत्सव में भाग लेंगे। केंद्र सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से कुम्हार और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत मिट्टी के बर्तनों पर एक सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें 5 हजार से अधिक कलाकारों के भाग लेने की संभावना है।

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक दिसंबर को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में विकित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि, केवल 130 करोड़ भारतीयों के प्रयास ही भारत को विकसित बना सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com