राजीव चंद्रशेखर
राजीव चंद्रशेखर Raj Express

राजीव का तंज, इंडी अलायंस की धर्म-आधारित विभाजनकारी राजनीति काम नहीं आई तो जाति-आधारित राजनीति शुरू कर दी

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर तंज कसते हुए कहा- जब I.N.D.I गठबंधन की धर्म-आधारित विभाजनकारी राजनीति काम नहीं आई, तो उन्होंने जाति-आधारित राजनीति शुरू कर दी।

हाइलाइट्स :

  • बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • कांग्रेस के 54 वर्षीय नेता देश से बाहर जाते हैं तो कहते हैं भारत का लोकतंत्र खतरे में है: राजीव चंद्रशेखर

  • राजीव चंद्रशेखर बोले- I.N.D.I गठबंधन ने जाति-आधारित राजनीति शुरू कर दी

दिल्‍ली, भारत। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा- ये वही कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस है जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का बड़ा गुणगान किया था। कांग्रेस के 54 वर्षीय नेता जब देश से बाहर जाते हैं तो कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों के देश को बांटने वाली राजनीति देखिए- उदयनिधि स्टालिन कहते हैं कि सनातन धर्म डेंगू और मलेरिया है और ए राजा सनातन धर्म की तुलना एचआईवी से करते हैं और सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व राहुल गांधी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करते।

आइए मैं आई.एन.डी.आई गठबंधन और कांग्रेस के 55 वर्षीय परिपक्व युवा नेता की विभाजनकारी राजनीति के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डालूं। सबसे पहले, वे धर्म पर विभाजनकारी राजनीति करते हैं। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया है... 2जी घोटाले के सूत्रधार और 'दूरदर्शी' डीएमके नेता ए राजा ने कहा कि, सनातन धर्म कोढ़ और एचआईवी है; राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ऐसी अपमानजनक टिप्पणी को अनसुना कर दिया।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आगे यह भी कहा कि, जब I.N.D.I गठबंधन की धर्म-आधारित विभाजनकारी राजनीति काम नहीं आई, तो उन्होंने जाति-आधारित राजनीति शुरू कर दी। गृह मंत्री अमित शाह जी ने आज कहा कि, जो दल ओबीसी आरक्षण और ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने का विरोध करते थे, वे आज बिना किसी शर्म के जाति और विभाजन की बात कर रहे हैं। जब समाज को बांटने में कोई बात काम नहीं आई तो वे उत्तर और दक्षिण विभाजन की नई रणनीति लेकर आए। राहुल गांधी के नए साथियों ने दक्षिण-मुक्त भाजपा अभियान शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com