heavy rain in many areas
heavy rain in many areas Raj Express

मंडी-सोलन-हमीरपुर में बादल फटने से तबाही, भूस्खलन से मंडी-कुल्लू हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम, 200 पर्यटक फंसे

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। वर्षा जनित हादसों में अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राज एक्सप्रेस । देश के प्रायः सभी हिस्सों में अब मानसून सक्रिय हो गया है। पहाडी राज्यों में जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, दिल्ली हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में मानसूनी वर्षा शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही पैदा हो गई है। वर्षा जनित हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर पानी के तेज बहाव में पुल बह गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही वर्षा ने भारी परेशानी पैदा कर दी है। वर्षा जनित हादसों में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के प्रायः सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। बादल फटने से भारी तबाही पैदा हो गई है। तेज धार की चपेट में आने वाले घर, पुल बह गए। वर्षा जनित हादसों में अब तक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर पानी के तेज बहाव में पुल बह गए हैं।

बाढ़ की वजह से कई घर और पुल क्षतिग्रस्त

एक मोटे अनुमान के अनुसार बारिश की वजह से अब तक पांच करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। बारिश की वजह से राज्य की 124 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे वहां रह रहे लोगों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लॉक हो गया। मंडी में व्यापक क्षति हुई है, कई घर और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। हिमाचल प्रदेश के सोलन और हमीरपुर जिलों में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से फसलों, घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

बारिश से फसलों को बचाने के उपाय करें किसान

मौसम विभाग की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि लगातार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। बारिश और बाढ़ ने मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। इतना ही नहीं, राजमार्ग के वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडाइजरी में कहा गया है कि बारिश के परिणामों से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। सलाह दी गई है खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नई पौध को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को बारिश, गरज और बिजली के सीधे प्रभाव से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की सलाह दी है।

आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन मानें पर्यटक

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि, 151 डीटीआर बाधित हो गया है। इसके साथ ही 6 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कई पर्यटकों को बचाया गया है। हम यहां आने वाले सभी पर्यटकों से अनुरोध करते हैं कि वे राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन की ओर से जारी सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करें। गाइडलाइन का पालन नहीं करने की स्थिति में लोग परेशानी में पड़ सकते हैं।

बीते दिवस बारिश से 5 राज्यों में 16 लोगों मौत

बीते दिन देशभर में हुई बारिश से 5 राज्यों में 16 लोगों की जान गई है। राजस्थान में बिजली गिरने के अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान गई। मुंबई में दो इमारतों का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे से करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के चलते तीन लोगों की मौत की खबर है। जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

मंडी-कुल्लू राजमार्ग पर लगा 15 किमी लंबा जाम

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भूस्खलन की वजह से मंडी-कुल्लू राजमार्ग पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार है। रूट के सारे होटल भी पैक हैं। भारी वर्षा से मंडी जिले में 200 के करीब पर्यटक फंसे हुए हैं। वे मंडी-कुल्लू हाईवे पर यातायात शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम होने की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com