फणवीस ने फैसला चेंज कर उप मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
फणवीस ने फैसला चेंज कर उप मुख्यमंत्री पद की ली शपथSocial Media

जानें आखिर ऐसा क्या हुआ कि, फडणवीस ने फैसला चेंज कर उप मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली है। तो आइए जानते हैं सरकार में ना रहने की बात कहने वाले फडणवीस को आखिर क्यों अपना फैसला चेंज कर उप मुख्यमंत्री पद संभालना पड़ा...

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र राज्य में करीब 2 सप्ताह से चल रहे सियासी ड्रामे पर आखिरकार ब्रेक लगते हुए यह ड्रामा रोमांचिक अंदाज में पहुंचा और जो कुछ भी अनुमान लगाए जा रहे थे, वे सभी के सभी धरे के धरे रह गए, जब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फस कर सभी को चौंकाया व शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया। इस बीच उन्होंने मंत्री न बनने की भी कही, लेकिन बाद में उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद संभालना पड़ा। तो आइए जानते हैं देवेंद्र फडणवीस को आखिर क्यों कुछ ही घंटों बाद अपना फैसला बदलना पड़ा।

इन नेताओं के आदेश पर मंत्री बनने को तैयार हुए फडणवीस :

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे इसकी घोषणा के दौरान कहा था कि, वो इस सरकार में कोई पद नहीं लेंगे और सरकार को बाहर से अपना समर्थन देंगे, लेकिन अपने इस बयान के कुछ घंटे बाद ही उन्हें अपना ये फैसला चेंज करना पड़ा। क्योंकि, दिल्ली से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवेंद्र फडणवीस से बात कर उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने का निर्देश दिया, इसी के चलते वे उप मुख्यमंत्री बनने को तैयार हुए और देर शाम के वक्त शपथ समारोह के दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। तो वहीं एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है। राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलाई।

तो वहीं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जानकारी भी दी और कहा कि, "आप लोग एक और ट्विस्ट के लिए तैयार रहे। मैनें देवेंद्र फडणवीस से खुद बात की और उन्हें इसके लिए मनाया है।"

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने बधाई दी थी।

श्री एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री देवेंद्र फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह जोड़ी प्रदेश के विकास को और अधिक गति प्रदान करेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

बता दें कि, गुरुवार की सुबह से ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे इसकी अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन शाम होते-होते सभी अटकलों पर विराम लग गया जब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने खुद राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि, "वो राज्य की नई सरकार में किसी भूमिका में नहीं होंगे। बीजेपी एनकाथ शिंदे का साथ देंगे और एकनाथ शिंदे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।"

फणवीस ने फैसला चेंज कर उप मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com