Dhanteras- 2019
Dhanteras- 2019Priyanka Sahu -RE

क्‍या आप जानते हैं 'शुभ धनतेरस' का असली मतलब

धनतेरस पर सम्पन्नता, समृद्धि और मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिए इस दिन क्‍या करें और क्‍या नहीं आइये जानते हैं।

राज एक्‍सप्रेस। हिन्‍दुओं के प्रमुख त्‍यौहार दीपावली पर्व के दो दिन पहले धनतेरस (Dhanteras- 2019) का पर्व मनाया जाता है और आज अर्थात 25 अक्‍टूबर को ही धनतेरस है एवंं यह दिन धन की देवी मां लक्ष्‍मी और आरोग्‍य रूपी धन के देवता धन्‍वन्तरि को प्रसन्‍न करने का अति उत्‍तम दिन है। आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है और इस पर्व की रौनक हर तरफ बिखरने लगी है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त :

  • सुबह 8:10 से 10:35 तक

  • सुबह 11:42 से दोपहर 12:20 तक

  • दोपहर 12:10 से 01:20 तक

  • शाम 04:17 से 05:35 तक

  • रात 09:00 से 10:25 तक

ये चीजें खरीदना होगा शुभ :

  • धातु के बर्तनों की खरीदारी करना बहुत शुभ है, अगर यह पानी का बर्तन हो, तो अधिक उत्‍तम होगा।

  • खील-बताशे और मिट्टी के दीपक खरीदें व अंकों का बना धनयंत्र खरीदें।

  • तांबे, पीतल, चांदी के बर्तन या कोई जेवर की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।

  • ध्‍यान रखें इस दिन लोहा खरीदने से बचें।

  • इसके अलावा इस दिन निर्धनों में थोड़ा बहुत दान भी जरूर करें।

  • धनतेरस के दिन धनिया की खरीदारी करना भी शुभ होता है।

धनतेरस की मान्‍यता :

कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को धनवन्तरी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में धनतेरस मनाया जाता है। इसी दिन ही आयुर्वेद के देवता भगवान धन्‍वन्तरि का जन्‍म हुआ था और इस दिन माता लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्‍वन्तरि की पूजा का विधान है। इसके अलावा धनतेरस पर मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। एक मान्‍यता यह भी है कि, धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना चाहिए, क्‍योंकि ऐसा कहा जाता हैं कि, लक्ष्‍मी स्‍वच्‍छ घर में ही निवास करती हैं एवं झाड़ू सफाई करने का सर्वोत्तम साधन है।

ऐसा भी कहा जाता है कि, समुद्र मंथन के समय धन्‍वन्तरि ने संसार को अमृत प्रदान किया था। पुराणों में धन्‍वन्तरि को भगवान विष्णु का अंशावतार भी माना गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com