पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जन्मदिन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जन्मदिनSyed Dabeer Hussain - RE

डॉ. मनमोहन सिंह के फैसलों ने बदली अर्थव्यवस्था की चाल, जानिए उनके फैसलों के बारे में

देश के सबसे कुशल अर्थशास्त्रियों में माने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने देश के आर्थिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई है।

राज एक्सप्रेस। देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने साल 1991 के दौरान नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री का पदभार ग्रहण किया था। इस पद पर रहते हुए डॉ. सिंह ने बजट से जुड़ी कई बड़ी घोषणाओं को अंजाम दिया था, जिनके चलते भारत की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ने में मदद मिली थी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनके बारे में।

डॉ. मनमोहन सिंह के फैसले :

साल 1991 के दौरान वित्त मंत्री के पद पर काम करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह के अहम फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था ने रफ़्तार पकड़ी थी। इसके साथ ही देश में गरीबी की दर में भी कमी आई और लोगों को स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी मिलना शुरू हुईं। उनके फैसलों के चलते छोटे और नए कारोबारियों को भी आगे बढ़ने में काफी मदद मिली। इसके साथ ही व्यापार नीति, औद्योगिक लाइसेंसिंग, बैंकिंग क्षेत्र, प्रत्यक्ष विदेश निवेश से जुड़े नियमों में भी अहम बदलाव किए गए।

इन पदों पर रह चुके हैं मनमोहन सिंह :

डॉ. मनमोहन सिंह ने बतौर अर्थशास्त्री, राजनेता और प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अपनी सेवाएं दी। उन्हें साल 1966-69 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में आर्थिक मामलों का अधिकारी बनाया गया था। इसके बाद वे 1972-76 के बीच देश में मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे। इसके अलावा साल 1982-85 तक वे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और साल 1985-87 के बीच योजना आयोग के प्रमुख के तौर पर कार्यरत रहे। डॉ. मनमोहन सिंह को साल 1998 से लेकर 2004 तक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर देखा गया। इसके अलावा साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। वे इस पद पर साल 2014 तक रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com