राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू की बढ़त
राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू की बढ़तSocial Media

राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू की बढ़त, मुर्मू के गांव में जश्न शुरू

राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे राउंड के वोटों की गिनती में भी यशवंत सिन्हा से ज्यादा द्रौपदी मुर्मू को वोट मिले हैं। इस बारे में राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी दी...

दिल्‍ली, भारत। भारत के 15वें राष्ट्रपति के नाम की घोषणा जल्द ही होने वाली है, अभी तक राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की अब तक दो राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ही बढ़त की ओर है।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने दी जानकारी :

बताया जा रहा है कि, दूसरे राउंड के राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती में यशवंत सिन्हा से ज्यादा द्रौपदी मुर्मू को वोट मिले हैं। इस बारे में राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि, "दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।"

द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू :

राष्ट्रपति चुनाव 2022 की मतगणना में सबसे ज्यादा वोट द्रौपदी मुर्मू को मिलता देख उनके गांव में जश्न मनाया जाना शुरू हो चुका है। ओड़िशा के रायरंगपुर में स्थित एसएलएस (श्याम, लक्ष्मण और सिपुन) मेमोरियल रेसिडेंसियल स्कूल, पहाड़पुर में जश्न का माहौल है। उनके दिल्ली वाले आवास पर रेड कार्पेट बिछ चुका है। हालांकि, अभी राष्ट्रपतीय चुनाव की मतगणना जारी।

द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय :

बता दें कि, इस बार के राष्‍ट्रपति चुनाव में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की तरफ से आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के अलावा अन्य पार्टियों की ओर से भी समर्थन मिला है और वोटो की गिनती में उन्‍हें ही सबसे ज्‍यादा वोट मिले है तो ऐसे में माना जा रहा है कि, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। सभी वोटों की गिनती होने के बाद द्रौपदी मुर्मू को फाइनल कितने वोट मिले है। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com