न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में पेशाबकांड का मामला
न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में पेशाबकांड का मामलाSocial Media

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में पेशाबकांड का मामला, नशे में शख्स ने यात्री पर किया पेशाब

खबर है कि, अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने ही दोस्त पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया।

दिल्ली, भारत। अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में पेशाबकांड का मामला सामने आया है। खबर है कि, अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने ही दोस्त पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। फ्लाइट ने शुक्रवार को रात 09:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी और 14 घंटे 26 मिनट के बाद रात 10:12 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरी।

वहीं, आरोपी कथित तौर पर अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी का छात्र है और नशे की हालत में सोते समय उसने पेशाब कर दिया था। उसका कहना है कि, उसने ऐसा जानबूझकर नही किया। पेशाब नींद में निकल गई और एक साथी यात्री पर गिर गया, जिसने चालक दल से इसकी शिकायत कर दी।

दिल्ली पुलिस ने बताया:

दिल्ली पुलिस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, "हम घटनाओं के क्रम को लेकर एयरलाइन कंपनी (अमेरिकन एयरलाइंस) के संपर्क में हैं। पीड़ित यात्री न तो अपना नाम सार्वजनिक करना चाहता है और न ही शिकायत दर्ज कराना चाहता है। एयरलाइंस ने शिकायत दी है जिसमें उन्होंने आरोपी को हमें सौंपा है।"

उन्होंने बताया कि, "इस व्यक्ति ने उड़ाने के दौरान बाधा पहुंचाई और सहयात्री पर पेशाब किया है। हम IPC और नागरिक विमानन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। पीड़ित ने सामने आने से मना कर दिया है।"

DCP देवेश कुमार महला ने बताया:

DCP देवेश कुमार महला ने बताया कि, "एयरलाइंस ने शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने आरोपी को हमें सौंपा है। उन्होंने बताया कि, इस व्यक्ति ने उड़ाने के दौरान बाधा पहुंचाई और सहयात्री पर पेशाब किया है। हम IPC और नागरिक विमानन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। पीड़ित ने सामने आने से मना कर दिया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com