सिक्किम-नेपाल बॉर्डर, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भूकंप से थर्राई धरती

आज सिक्किम-नेपाल बॉर्डर, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम के इलाकों से भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसी के चलते फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भूकंप के झटके
भूकंप के झटकेSyed Dabeer Hussain - RE

Earthquake : जहां, देश अभी भी कोरोना के मामलों का सामना कर रहा है। लगातार मामलें बढ़ते ही जा रहे हैं, वहीं, भारत के कुछ राज्य भूंकप के झटकों को भी झेल रहे हैं। हाल ही में भारत के कई राज्यों से भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, आज सिक्किम-नेपाल बॉर्डर, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम के इलाकों से भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, भूकंप के यह झटके बहुत तेज नहीं थे। इसी के चलते भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता :

देश के राज्यों में भूकंप के चलते लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा है। इसी बीच भारत के कई राज्यों में एक ही दिन में भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें सामने आयी हैं। इनमे से सिक्किम-नेपाल बॉर्डर परभूकंप के यह झटके आज शाम 8 बजकर 49 मिनट पर महसूस किये गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। इन भूकंप के महसूस किये जाने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई। जबकि, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भूकंप के यह झटके कुछ हल्के महसूस किए गए।

भूकंप के झटके
भूकंप के झटकेSocial Media

भूकंप का केंद्र :

इस भूकंप का केंद्र सिक्किम राजधानी गंगटोक से 25 किमी पूर्व और उत्तर पूर्व की तरफ जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बताते चलें, इससे पहले आज ही दिन में हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति में भी भूकंप के झटके महसूस किे गए थे। खबरों के अनुसार, जिन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए, उन जगहों में रहने वाले लोग थोड़ी ही देर में अपने-अपने घरों से बाहर आ कर खड़े हो गए। हालांकि, यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां भूकंप के झटके महसूस होना काफी आम बात है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com