दिल्ली-NCR में आज फिर महसूस हुआ भूकंप
दिल्ली-NCR में आज फिर महसूस हुआ भूकंपPriyankanSahu -RE

दिल्ली-NCR में आज फिर महसूस हुआ भूकंप, एक हफ्ते में आया दूसरा झटका

देश की राजधानी दिल्ली-NCR में एक ही महीने में दूसरी बार भूकंप महसूस होने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं यह भूकंप दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में एक हफ्ते में यह दूसरी बार महसूस किए गए है।

Earthquake in Delhi-NCR : देश की राजधानी दिल्ली-NCR में एक ही महीने में दूसरी बार भूकंप महसूस होने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं यह भूकंप दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में एक हफ्ते में यह दूसरी बार महसूस किए गए है। दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए इस भूकंप के झटकों को हल्का नहीं का जा सकता है। याद दिला दें कि, इससे पहले दिल्‍ली-NCR और उसके आसपास के इलाकों में 9 नवंबर मंगलवार-बुधवार की देर रात लगभग 1 बजकर 57 मिनट (AM) पर भी महसूस हुए थे।

भूकंप की तीव्रता :

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदुषण के बीच हाल ही में एक बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। वहीं, आज शनिवार की शाम करीबन 7 बजकर 57 मिनट 06 सेकंड पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। इस बार आए इन झटकों की तीव्रता 5.5.4 दर्ज की गई है। जिसे भूकंप की हल्की गति नहीं माना जा सकता है। इस बारे में जानकारी 'विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र' (National Center for Seismology) द्वारा 8 बजकर 10 मिनट पर ट्वीट कर दी गई है। इसके अलावा भूकंप के इन झटकों से फ़िलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप का केंद्र :

बताते चलें, दिल्‍ली के अलावा यह भूकंप नोएडा और गुरुग्राम के लोगों को भी महसूस हुआ है। भूकंप के झटके काफी तेज महसूस होने के पर लोग अपने घरों और ऊंची इमारतों से बाहर आकार खड़े हो गए। इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही बताया गया है। इस तरह बार-बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में डर बैठ गया है। वहीँ, भूकंप के झटके को लेकर जानकारी रखने वाले वैज्ञानिकों द्वारा लगातार हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका जताई जा रही हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि, 'हिमालय भूकंप के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है. यहां पर बड़ा भूकंप आने की संभावना हमेशा बनी हुई है। बड़े भूकंप से डरने के बजाय उसका सामना करने के लिए हमें पुख्‍ता तैयारियों पर जोर देना चाहिए।' 

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com