अंडमान निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके

आज अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हल्के थे। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
अंडमान निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके
अंडमान निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटकेSyed Dabeer Hussain - RE

Andaman and Nicobar Earthquake : जहां, पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। वहीं, भारत के कुछ राज्यों में कोरोना के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का भी कहर जारी है। यह राज्य बाढ़ के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, आज अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हलके थे। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, आज अंडमान और निकोबार द्वीप में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसमें से पहला झटका मंगलवार की सुबह महसूस हुआ। इसके बाद एक ही घंटे के भीतर दूसरा झटका भी महसूस किया गया। भूकंप का पहला झटका यहां आज 7 बजकर 21 मिनट महसूस किये गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी - NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर पहले भूकंप की तीव्रता भूकंप 4.3 और दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। इन भूकंप के महसूस किये जाने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई। खबरों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप में झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ कर खड़े हो गए।

भूकंप का केंद्र :

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप में आये इस भूकंप का केंद्र अंडमान और निकोबार की कैंपबैल बे से 235 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हो। अंडमान और निकोबार द्वीप में इससे पहले कई बार लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहले भी आए भूकंप से भी किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।

भूकंप के झटकों से डर का माहौल :

गौरतलब हैं कि, देश के कई राज्यों में लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल है। बताते चलें, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बीते दिनों में भी कई जगहों से भूकंप की खबरें आती रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com