असम में महसूस हुए हल्के भूकंप के झटके
असम में महसूस हुए हल्के भूकंप के झटके Syed Dabeer Hussain - RE

असम में महसूस हुए हल्के भूकंप के झटके

आज यानी गुरुवार को असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस होने की खबर सामने आई है। हालांकि, भूकंप के यह झटके बहुत तेज नहीं थे। जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

Assam Earthquake : जहां एक तरफ दुनियाभर के कई देशों में एक बार फिर तेजी से कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है, वहीँ, दूसरी तरफ भारत सहित कई देशों में भूंकप के झटकों जैसी प्राक्रतिक आपदा का कहर भी जारी है। ऐसे में भारत के पर्वतीय क्षेत्र असम से भी एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें सामने आई है। यहां, असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है। हालांकि, भूकंप के यह झटके बहुत तेज नहीं थे। इसलिए इन इलाकों से भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता :

देश के राज्यों में भूकंप के चलते लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा है। इसी बीच आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर भारत के असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप महसूस किया गया था। आज यानी गुरुवार को असम में महसूस हुए भूकंप के झटकों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) ने बताया है कि, रिक्टर पैमाने पर असम में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गयी है। इन भूकंप को महसूस किये जाने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई है। हालांकि, यह भूकंप के यह झटके बहुत तज नहीं माने जाते हैं।

भूकंप का केंद्र :

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असम में महसूस हुआ भूकंप यहां लगभग 50 सेकंड तक महसूस किया गया। वहीँ, भूकंप का केंद्र असम के दरंग जिले में 10 किलो मीटर गहराई में बताया गया है।

भूकंप के झटकों से डर का माहौल :

गौरतलब है कि, दुनियाभर के देशों से आये दिन लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आ रही हैं। ऐसे में इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है। भारत के जिन राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं, वहां के लोगों में डर का माहौल है। बताते चलें, हाल ही में भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com