महाराष्ट्र के नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके
महाराष्ट्र के नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटकेSocial Media

महाराष्ट्र के नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.6 तीव्रता

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नासिक, भारत। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता:

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह लगभग 04:04 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी के जान-माल की हानि होने की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि, जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे। नींद में होने के चलते लोगों को इसका ज्यादा अहसास नहीं हुआ। कुछ इलाकों में लोगों ने भूकंप के इन झटकों को जरूर महसूस किया। पिछले कुछ समय से भूकंप के आने की घटनाएं बढ़ गयी है।

अरुणाचल में भी आए भूकंप के झटके:

बताते चलें कि, अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह सात बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। यह भूकंप अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में आया।

तुर्की में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके:

तुर्की में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप अंकारा से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 186 किमी दूर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता छह मापी गई। भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 28 मिनट पर आये। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी गहराई में था। नेशनल सेंटर फॉम सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है।

पिछले कुछ समय से भूकंप के आने की घटनाएं बढ़ गयी है। हाल ही में इंडोनेशिया में आए भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 268 तक पहुंच गया है। करीब 1000 लोग घायल हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com